डिलीवरी के समय अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ, अस्पताल में हड़कंप मचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेड़ता. मेड़ता के राजकीय चिकित्सालय में डिलीवरी के समय ईनाम के नाम पर 11 और 21 सौ रुपए लेने का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो वायरल होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया. इसी मामले की जांच में टीम मेड़ता पहुंकर चिकित्सा कर्मियों से पूछताछ की है.

एक तरफ राजस्थान सरकार जनता को मुफ्त की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के दावे करती है, तो वहीं मेड़ता चिकित्सालय के कर्मचारी, मरीजों एवं परिजनों से डिलीवरी होने के बाद इनाम के नाम पर मोटी रकम लेने से चूकते नहीं है. अस्पताल के कर्मचारियों के जरिए जबरदस्ती रुपए देने से परेशान लोगों ने ऐसे कर्मचारियों का वीडियो बनाकर उनकी हरकतों को खुलासा किया है.

हाल ही में, डिलीवरी से लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनने तक के लिए की जा रही सौदेबाजी का वीडियो वायरल होने से स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं जीएनएम के विरुद्ध जांच की जा रही है. इसी बीच एक और वीडियो वायरल होने से मेड़ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छवि धूमिल हो गई है.

चिकित्सालय में काम करने वाले नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश पोटलिया एवं राजपाल के जरिए रुपए लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे अभी पुष्ट नहीं किया गया है,   उसकी जांच करने नागौर से एक टीम मेड़ता चिकित्सालय पहुंची. जांच टीम के जरिए चिकित्सा कर्मियों से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए.

चिकित्सा कर्मियों द्वारा रुपए लेने का वीडियो वायरल करने वाले जांच टीम के सामने नहीं आने से जांच प्रभावित हो रही है जांच अधिकारी मुस्ताक अहमद का कहना है कि शिकायतकर्ता यदि प्रमाणिकता के साथ अपनी शिकायत दर्ज कराएं तो आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जा सकती है.

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now