दबंगों ने पत्रकार के साथ की जमकर मारपीट, पत्रकार की हालत गंभीर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अलीगढ (राजा हिमांचल चढार)। अलीगढ़ में पत्रकारों के साथ आएदिन वारदातें हो रही हैं और कम होने का नाम नहीं ले रही।बीते दिन एक पत्रकार को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया था, गोलीकांड अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि एक और पत्रकार को दबंगों ने निशाना बना लिया। पीड़ित पत्रकार के साथ दबंगों द्वारा कांच की बोतल व लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया। इस घटना में पीड़ित पत्रकार को गंभीर चोटें आई है। अब क्षेत्र की पुलिस इस पूरे मामले में कार्यवाही करने की बात कर रही है।

यह मामला जिला अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र की सुपर कॉलोनी का है, जहां एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा दबंगों को सड़क पर से अतिक्रमण हटाने के लिए बोलना भारी पड़ गया। दबंगों ने पत्रकार से जमकर मारपीट की गई। पत्रकार को बुरी तरह से घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखकर उसे उच्च चिकित्सार्थ हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया। अलीगढ में हर रोज पत्रकारों को निशाने बनाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण पत्रकारों को कुचलने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में देखना यह है कि अलीगढ़ एसएसपी पूरे मामले को लेकर किस तरीके की कार्यवाही अमल में लाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now