दिगंबर जैन समाज ने गौ-आपदा से मुकाबले के लिए दिया 30 हजार का सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिगंबर जैन समाज ने गौ-आपदा से मुकाबले के लिए दिया 30 हजार का सहयोग

लाडनूं। स्थानीय गोवंश पर आई आपदा में लम्पी बीमारी के निवारण एवं भू-संरक्षण के लिए श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा 30 हजार रूपयों का सहयोग किया गया है। इनमें से स्थानीय गोपुत्र सेना को 15 हजार 500 रूपए तथा गोसेवा टीम को 14 हजार 500 रूपए प्रदान किए गए हैं। यह नकद राशि जैन समाज द्वारा गोपुत्र सेना के संरक्षक नारायण लाल शर्मा एवं सभी सदस्यों को सुपुर्द की गई। यह राशि देने में दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल, उपाध्यक्ष अशोक सेठी, उपाध्यक्ष भागचंद जैनाग्रवाल, मंत्री धर्मचंद गोधा एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सेठी, निर्मल पाटनी, पूर्व मंत्री चांदकपूर सेठी, रूबल बड़जात्या आदि उपस्थित रहे। गोपुत्र सेना के नारायण लाल शर्मा ने इस सहयोग के लिए दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now