दो करोड़ की लागत से किया जाएगा लाडनूं के स्टेडियम का कायाकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो करोड़ की लागत से किया जाएगा लाडनूं के स्टेडियम का कायाकल्प

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बोले लाडनूं विधायक मुकेश भाकर

लाडनूं (अबूबकर बल्खी, रिपोर्टर)। स्थानीय डा. गुहराय स्टेडियम का अब आगामी छह माह के भीतर कायापलट होने वाला है। विधायक मुकेश भाकर ने कहा है कि वे अपनी समस्त पूर्व घोषणाओं पर अमली जामा पहनाने मंें कोई कोर-कसर नही छोड़ रहे हैं। इस खेल स्टेडियम की सूरत बदल कर इसे आधुनिक व विकसित बनाने के लिए अगले छह महीनों में कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। विधायक ने यहां ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस डा. गुहराय स्टेडियम के कायाकल्प के लिए 2 करोड रुपए की लागत से काम किया जाएगा, जिसके बाद इसका स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां ग्राउंड में ग्रीनरी लगाकर बैठने के लिए पवेलियन का निर्माण किया जाएगा तथा अन्य आवश्यक काय्र करवाए जाकर इसका कायाकल्प करवाने में कोई कसर नहीं रचाी जाएगी।

गांवों के 70 साल के बुजुर्ग भी खेलने में पीछे नहीं

कार्यक्रम में विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि खेल हमारे ग्रामीण अंचल की पहचान हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में उनका चलन कम होने लगा है। हालांकि, ग्रामीण अंचल में 70 साल के बुजुर्ग भी युवाओं के साथ इन खेलों में हिस्सा लेकर इसको रोमांचकारी बना देते हैं। अपनी इस पहचान को हमे कायम रखना है। विधायक ने कहा खेलों से आपसी मोहब्बत, सांप्रदायिक सौहार्द एवं मेलजोल का भाव बढ़ता है, लेकिन वर्तमान समय में सोशल मीडिया के चलते खेलों से हमारी युवा पीढ़ी दूर होने लगी है। उन्होंने बताया कि मेरे खेलने के समय जो युवा साथी रहे, मेरे चुनाव प्रचार में उनका काफी सहयोग मिला था। मैं जहां भी जाता, वे चुनाव प्रचार में मुझे आगे मिलते।

मंगलपुरा में किया जाएगा समापन

यहां स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार गढ़वाल ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल योजना के बारे में जानकारी दी। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में किया जाएगा। शुभारम्भ समारोह में उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार डा. सुरेंद्र भास्कर, सीबीईओ रामचन्द्र भाटी, प्रधान हनुमानराम कासनियां, पालिकाध्यक्ष रावत खान, कालूराम गेनाणा, उपाध्यक्ष मुकेश खींची, पार्षद नदीम, यशपाल आर्य, मुनसफ खान, शाहरुख खान आदि बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now