धरती को हरा-भरा बनाने में रहें सतत प्रयत्नशील- गजेन्द्र सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

लाडनूं। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओड़ींट के नेतृत्व में हरियाली अमावस्या पर स्थानीय राजकीय भूतोड़िया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को वृक्षारोपण की तरफ पूरा ध्यान देना चाहिए तथा धरती को हरा-भरा बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, भाजपा के शहर अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री जगदीश प्रसाद पारीक, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष पार्षद रेणु कोचर, पार्षद विजयलक्ष्मी पारीक, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, पार्षद लूणकरण शर्मा, पार्षद ओमसिंह मोहिल, गंगाराम रैगर एवं अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now