नरभक्षी मोड़ का बेरिकेड्स लगाकर किया परमानेंट इलाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी मारवाड़:- मीठड़ी रूपाणी मोड़ में अभी कुछ दिनों पहले हुए खींवज ग्राम के लड़के राहुल की एक्सीडेंटल मौत की वजह से पूरा मीठड़ी मारवाड क्षब्ध है,इस रूपानी मोड़ में पहले भी कई घातक दुर्घटनाएं घटित हुई है जिनमे कइयों की मौत तो कई अपाहिज हो गए, दुर्घटना के तीन दिन बाद सोशलमीडिया पर बेरिगेट्स लगवाने की मुहिम चलाई गई मात्र आधे घण्टे में ग्राम भामशाह दिलीप गाड़ोदिया ने अपनी उदारता दिखाते हुए बेरिगेट्स लगवाने की हामी भर ली व नरभक्षी रुपाणी मोड़ में मात्र 10 दिनों के अंतराल में 40-45 हजार की लागत से मीठड़ी चौकीप्रभारी लालचंद मीणा की निगरानी में मौड़ के दोनों तरफ चार बेरिगेट्स लगवा दिए जिसके लिए मीठड़ी चौकी प्रभारी लालचन्द मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया व कहा कि बेरिकेड्स के साथ साथ कुछ सावधानियां वाहन चालकों को भी ध्यान में रखनी चाहिए उन्होंने कहा कि ज्यादातर हादसे के शिकार दुपहिया वाहन चालक तेज स्पीड व हेलमेट ना पहनने की लापरवाई की वजह से होते है हेलमेट का प्रयोग ना करना उनके लिए जानलेवा साबित होता है उन्होंने कहा सावधानी से वाहन चलाये ओर सड़क नियमो का पालन करे और अपना अनमोल जीवन बचाये इसके साथ ही दिलीप गाड़ोदिया की उदारता की भूरी भूरी प्रश्नांस करी । इस मौके पर प्रहलाद भामू,गौतम सैन, राकेश गाड़ोदिया,चुन्नीलाल गौड़,शम्भु सिंह,प्रेम सिंह आदि सहयोगी मौजूद रहे ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now