नागौर में विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ, 28 सितम्बर तक होंगे फार्म जमा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर में विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ, 28 सितम्बर तक होंगे फार्म जमा

कुचेरा/नागौर (महबूब खोखर, रिपोर्टर)। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय विधि महाविद्यालय, नागौर में विधि प्रथम वर्ष 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री चतुर्गुण खलदानिया ने बताया कि प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि 22.09.2022 से 28.09.2022 तक है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक जमा किये जायेंगे। अभ्यर्थी आवेदन पत्र आयुक्तालय की वेबसाईट https://hte.rajasthan.gov.in/college/glcnagaur/downloads से डाउनलोड कर या महाविद्यालय से प्राप्त कर जमा करा सकते है। आवेदन पत्र के साथ 10वीं की अंकतालिका, 12वीं की अंकतालिका, स्नातक (UG) / स्नातकोत्तर (PG) की अंकतालिका (प्रत्येक वर्ष की), अंतिम टी.सी. / सी.सी., निवासी जाति प्रमाण-पत्र संस्थान जारी द्वारा (SC/ST/OBC/MBC) मूल प्रमाण-पत्र, (नवीनतम OBC सर्टिफिकेट एक वर्ष तक मान्य है तथा आगामी दो वर्षों तक आय प्रमाण-पत्र के आधार पर मान्य होगा), EWS का नवीनतम सर्टिफिकेट (शपथ पत्र के साथ तीन साल तक मान्य), अन्तराल प्रमाण पत्र (Gap Certificate) (यदि आवश्यक हो) तथा आधार कार्ड की प्रतिलिपि जमा कराना सुनिश्चित करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now