निजी लाइब्रेरी में पढने के दौरान दोस्ती की आड़ में 12वीं की नाबालिग स्टूडेंट से दुष्कर्म 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अश्लील वीडियो बनाए और शेयर करने की धमकी देकर ऐंठे हजारों रुपए

तारानगर। निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाने वाली 12वीं क्लास की 17 वर्षीय नाबालिग स्टूडेंट का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने, उसे किडनैप करने और हजारों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। तारानगर पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप करने और किडनैप करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक नागौर जिले के गच्छीपुरा का रहने वाला है, जो उसी निजी लाइब्रेरी में उसके साथ पढता था।

एक ही निजी लाइब्रेरी में पढने के दौरान दोस्ती की आड़ में किया दुष्कर्म 

तारानगर थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई ने बताया कि वार्ड दो निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी कक्षा 12 में पढ़ती है। वह एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाती है। 2 अगस्त की सुबह 7 बजे उसकी बेटी घर से लाइब्रेरी गई थी, जो शाम तक वापिस नहीं आई। इसकी सूचना पुलिस थाने में भी दी। वहीं, उसके साथ गच्छीपुरा जिला नागौर निवासी नारायण मेघवाल भी पढ़ता है। नाबालिग ने बताया कि नारायण उसके साथ कोचिंग करता है, जिसने उसके साथ काफी बार दोस्ती करने की कोशिश की। लाइब्रेरी में उसे बार-बार गलत जगह टच करता था। मना करने के बाद भी मुझे गंदे इशारे करता और मेरा पीछा करता था।

कई बार दुष्कर्म किया और रुपये ऐंठे

उसने फार्म पर लिखे मेरे भाई के नंबर लेकर उस पर मैसेज किया। इस बारे में भाई ने उसको ओलमा भी दिया था। लाइब्रेरी में कोचिंग करने जाती, तो कहता कि तुझे मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। अपने घर से मुझे रुपए लाकर देने होंगे। ऐसा नहीं करने पर तुझे बदनाम कर दूंगा और तेरे भाई को जान से मार दूंगा। डर के मारे मैंने उसे घर से 15-20 हजार रुपए लाकर दे दिए। 3 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे लाइब्रेरी आई तो नारायण लाइब्रेरी के बाहर मिल गया। डरा धमकाकर उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया। जहां करीब 3 घंटे तक रेप किया। 8 जुलाई को भी दोपहर में डरा धमकाकर लाइब्रेरी के पीछे हॉस्टल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। एक अगस्त की शाम नारायण उसे बस स्टैंड के पास मिला, जिसने कहा कि कल घर से आते समय 10 हजार रुपए लेकर आना। वरना तुम्हारे वीडियो को शेयर कर दूंगा।

लाइब्रेरी के संचालक को थी पूरी जानकारी, उसका बेटा बना सहयोगी 

2 अगस्त की सुबह घर से आते समय 6 हजार रुपए लाकर नारायण को बस स्टैंड पर दे दिए। तब नारायण उसे शादी करने का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर तारानगर से चूरू ले आया और वहां से अपने गांव गच्छीपुरा ले गया। शाम को पुलिस के साथ परिजनों ने पहुंचकर उसको घर ले आए। इस मामले में लाइब्रेरी के संचालक शंकर और उसके बेटे हेमंत को पूरी जानकारी है। जिन्होंने आरोपी को उकसाया है और नाबालिग का किडनैप करने में भी सहयोग किया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल मुआयना भी करवाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now