निम्बी जोधा के टैगोर एनसीसी कैडेट्स ने मनाया विजय दिवस
तिरंगा रैली निकाल डाबड़ी शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर किया शहीद परिवारों का सम्मान
लाडनूं । kalamkala.in कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 3 राज बटालियन एनसीसी सीकर की टैगोर स्कूल निम्बी जोधा के एनसीसी कैडेटस ने विजय दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा रैली निकाल कर कारगिल शहीदों की शहादत को याद किया l निंबी जोधा चौकी प्रभारी रामस्वरूप विश्नोई व अन्य स्टाफ सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया l एनसीसी कैडेट्स, CTO रविंद्र सिंह व संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने वीर भूमि डाबड़ी में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा के सानिध्य में राजस्थान के प्रथम अशोक चक्र विजेता शहीद शिशुपाल सिंह,शहीद किशोर सिंह व शौर्य चक्र विजेता दिलीप सिंह राठौड़ की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व शहीद परिजनों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा शहीद परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीण को एकल प्लास्टिक को बैन करने व कपड़े व जुट के थैले के उपयोग करने के लिए संकल्प दिलाया l ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के निमित चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण हेतु नीम व शीशम के पोधे भेंट किए l कार्यक्रम के दौरान एनसीसी प्रभारी cto रविन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि जो वीर होते है वो ही इस धरती के सुखो को भोग सकते है और धरती की पवित्र गोद भी वीरो को ही समाहित करती है l कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह जी जोधा ने कैडेट्स को एकता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सैन्य सेवा से जुड़कर राष्ट्र सेवा के कार्यों में निरन्तर तत्पर रहने का आह्वान किया l संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए ग्रामीण जनो का आभार जताया व कारगिल हीरोज की अमर गाथाओं को याद किया..।
कार्यक्रम के दौरान संग्राम सिंह ,दौलत सिंह , बहादुर सिंह , गजराज सिंह , सूबेदार केसर सिंह , मनोहर सिंह , सुरेंद्र सिंह ,लोकेंद्र सिंह, भरत सिंह , गोवर्धन सिंह अन्य गणमान्य लोग व शहीद परिवारों के परिजन उपस्थित रहे l







