पर्युषण पर्व पर ‘कौन बनेगा सम्यक्ज्ञानी’ के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
लाडनूं। पर्युषण पर्व के अवसर पर स्थानीय दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत ‘कौन बनेगा सम्यक्ज्ञानी’ प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता संयोजिका डॉ. मनीषा जैन ने बताया कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर बनी इस प्रतियेागिता में जैन धर्म, दर्शन की प्रश्नोत्तरी पर प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में नीलम सेठी, सुशीला कासलीवाल, सोनिका कासलीवाल, कुसुम सेठी, राज पाटनी, यश जैन, आदि जैन, अनंत सेठी, सुरक्षा जैन, सुविधा जैन, सिद्धि मच्छी सहित 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को अजीत कुमार, विशाल, अंकुश सेठ के परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम निर्देशक डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मनीषा जैन सहित सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति कृतज्ञता जताई। जैन समाज के मंत्री धर्मचंद गोधा ने आभार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह बच्चों के सीखने एवं उनमें बौद्धिक एवं धार्मिक ज्ञान प्राप्त होने में सहायक बताया।





