पे एण्ड एकाउंट्स प्रणाली लागू करने व सोशियल ऑडिट पर संविदा पर कर्मचारी लगाने का विरोध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

राजस्थान एकाउंट्स एसोशियन ने दिया ज्ञापन

लाडनूं (राम सिंह रैगर)। राजस्थान एकाउंट्स एसोशियन ब्लॉक शाखा लाडनूं ने बुधवार को संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा को यहां उपखण्ड अधिकारी के मार्फत ज्ञापन सौंप कर पे एण्ड एकाउंट्स प्रणाली लागू करने व सोशियल ऑडिट में संविदा पर कार्मिक लगाने का विरोध किया।

एसोशियन के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश आर्य के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में बताया गया कि वित्त विभाग की वर्षो से संचालित कोषालय, उपकोषालय, व पेंशन विभाग, आंतरिक जांच विभाग जैसे अति महत्वपूर्ण महकमों को समाप्त कर विभागों में पे एण्ड एकाउंट्स प्रणाली लागू करने व सोशियल ऑडिट में संविदा पर कार्मिक लगाने की संभावित्त व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त को एसडीएम अनिल कुमार गढ़वाल के मार्फत ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर उपकोषधिकारी गणपतराम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश आर्य, कनिष्ठ लेखाकार राजकुमार, भगवानाराम, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय ब्लॉक सचिव पुसराज पुनियां, कनिष्ठ सहायक सन्दीप स्वामी, मो. अकरम खान, रामदेव, सरोज देवी मौजूद थे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now