बांगड़ कॉलेज डीडवानाः एबीवीपी, एनएसयूआई, एसएफआई व भीमसेना में कडा मुकाबला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्रसंघ के सभी पदों पर किस्मत आजमा रहे हैं सारे छात्र संगठनों के प्रत्याशी
डीडवाना। शहर के राजकीय बांगड़ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 4 पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासिचव व ंसयुक्त सचिव पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए सभी पदों पर एबीवीपी, एनएसयूआई, एसएफआई व भीमसेना तीनों ने अपने पूरे पैनल खड़े किए हैं। इससे चुनाव रोचक एवं जटिल बन चुका है। यहां अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से रविन्द्र कड़वासरा, एनएसयूआई से मुकेश खीचड़, एसएफआई से राजेश बेनीवाल तथा भीमसेना से शकीना बानो चुनाव मैदान में खम ठोक रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से लक्ष्मीनारायण सैनी, एनएसयूआई से निखिल सैनी, एसएफआई से शारदा मेहरा एवं भीमसेना से तनवीर कुमार किस्मत आजमा रहे हैं। महासचिव पद पर एबीवीपी से कुलदीप सिंह, एनएसयूआई से पूनम जाजड़िया, एसएफआई से विजय कुमार और भीमसेना से महेश मेघवाल चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी से भानुप्रिया गौड़, एसएफआई से गायत्री स्वामी, भीमसेना से बालाराम और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिनेश ढाका व आकाश कलवानिया चुनाव लड़ रहे हैं।
सभी जुटे हैं जोर-आजमाईश में
इस बार बांगड़ कॉलेज में अलग ही चुनावी माहौल नजर आ रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे चारों संगठनों के उम्मीदवार जीत के लिए पूरी जोर-आजमाईश कर रहे हैं। साथ ही उनके पैनल के उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार भी जीत हासिल करने के लिए कमर कस कर कोशिशों में लगे हुए हैं। सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों द्वारा छोटी सभाएं करने के अलावा पंपलेट से प्रचार करने और सोशल मीडिया से अपने प्रचार को वपक बनाने में अपनी-अपनी टीम सहित जुटे हुए हैं।
यह रहेगी चुनाव प्रक्रिया
छात्रसंघ चुनाव में बांगड़ कॉलेज में 25 अगस्त को परिचय पत्र वितरण किए जाएंगे तथा 26 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। अगले दिन 27 अगस्त को मतगणना के बाद विजेता को पद सम्बन्धी शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव में कुल 4046 विद्यार्थी अपने मत का प्रयोग करने के लिए अधिकृत हैं। यहां इस कुल मतदाता संख्या 4046 में छात्र मतदाता 2147 और छात्रा मतदाता 1899 है।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now