मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। मूण्डवा कस्बे क्षेत्र के भडाणा ग्राम में श्री सुदर्शन विद्यापीठ विद्यालय में पूर्व सरपंच रामनिवास जेठू ने शनिवार को 100 ध्वज वितरित किये। पूर्व सरपंच रामनिवास जेठू ने बताया आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। इसके लिए सभी को अपने घरों के छत पर तिरंगा फहराने होगा।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामनिवास जेठू , प्रधानाध्यापक बबलु सिंह, धारूराम, हरेन्द्र, भंवर सिंह, अनु कंवर, कुलदीप, विद्यालय के छात्र छात्राएँ सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।







