महिलाओं के हस्तशिल्प एवं कढ़ाई के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं के हस्तशिल्प एवं कढ़ाई के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

नागौर (कलम कला संवाददाता)। एकल जन सेवा संस्थान अजमेर द्वारा गोल गांव में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं का 20 सितंबर से 15 दिवसीय हस्तशिल्प एवं कढ़ाई कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक मोहित कुमार चौधरी, पंचायत समिति भेरून्दा के प्रधान जसवंत सिंह व गोल गांव के सरपंच रघुवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
इस कार्यक्रम के बारे में संस्था सचिव बालू सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हस्तशिल्प एवं कढ़ाई सिखाई जायेगी, जिससे उन महिलाओं को रोजगार मिल पाये। मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक मोहित कुमार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्यक्रम में 15 दिन तक मन लगाकर सीखने के लिए प्रेरित किया एवं महिलाओं को स्वयं की आजीविका बढ़ाने के साथ जीवन में आत्म निर्भर बनने के लिए उत्साहवर्धन किया।पंचायत समिति प्रधान ने महिलाओं को प्रशिक्षण में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर पूजा जनजानी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह, पंचायत समिति के लेखाकार व गोल गांव की स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाएं व एकल जन सेवा संस्थान से रेखा राठौड़, मदन सिंह, दिलीप चौधरी, सुरेन्द्र सिंह व रोडमल उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now