मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया सोनोग्राफी सेंटर्स व चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने शनिवार को जिले के तीन सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महिया ने नागौर जिला मुख्यालय स्थित हरिराम हॉस्पिटल व महादेव हॉस्पिटल तथा मारवाड़ मंूडवा स्थित वेदंाता हॉस्पिटल में संचालित सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया। यहां सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रिकॉर्ड की जांच की। सेंटर्स का निरीक्षण करने के दौरान डॉ. महिया ने संचालक चिकित्सक को पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों की संपूर्ण पालना सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। इसके साथ-साथ सोनोग्राफी सेंटर संचालकों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आमजन में संपूर्ण जागरूकता लाने के निर्देष भी दिए। इस दौरान जिला पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर सत्येन्द्र पालीवाल भी मौजूद रहे।
सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महिया ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताउसर तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मूंडवा का भी निरीक्षण करते हुए यहां चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।
डॉ. महिया ने इन राजकीय चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निषुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निषुल्क जांच योजना की प्रगति रिपोर्ट ली और इनके प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देष दिए। उन्होंने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने और टीकाकरण के लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देष भी प्रभावी चिकित्सा अधिकारी को दिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now