मूंडवा डिस्कॉम की कार्यवाही में सात अवैध ट्रांसफार्मर जब्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

मूंडवा डिस्कॉम की कार्यवाही में सात अवैध ट्रांसफार्मर जब्त

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। डिस्कॉम द्वारा की गई कार्यवाही में विभिन्न स्थानों पर संचालित 7 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए हैं और अवैध बिजली कनेक्शनों पर कार्रवाई कर 7 लाख रुपयों की वीसीआर भरी गई है। प्राप्त सूचनानुसार पंचायत समिति मूंडवा के गांव खजवाना, इंदोकली, जनाना, खुड़खुड़ा गांवों में मूंडवा विजिलेंस टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए गांवो में 7 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए। सहायक अभियंता मूंडवा के अजीत कुमार पांडे के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में अवैध कनेक्शन धारियों में हड़कंप मच गया। यांत्रिकी पर्यवेक्षक रामसिंह मीणा ने बताया कि अवैध कनेक्शन धारियों के 7 लाख रुपए का वीसीआर भरा गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर तकनीकी सहायक मुकेश शर्मा, हनुमान राम, महेश शर्मा, डूंगरमल, रामेश्वर, रणजीत, विजय कुमार टीम के साथ थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now