|
ब्लॉक स्तरीय मेघवाल समाज आर्थिक सम्बल समारोह 25 सितम्बर को
बैठक आयोजित करके समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए अनेक निर्णय पारित किए
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मेघवाल समाज विकास समिति ब्लॉक मूण्डता की आम बैठक अम्बेडकर भवन मूण्डवा में रखी गयी। इस बैठक की अध्यक्षता गणपत शास्त्री ने की। सर्वप्रथम मेघवाल समाज विकास समिति के कोषाध्यक्ष रामनिवास बाजिया ने गत 19 जून को आयोजित ‘कैरियर गाइडेंस वर्कशॉप’ एवं सेमीनार का खर्च विवरण समिति के समक्ष रखा। सचिव प्रहलादराम तिरदिया ने समिति के कुछ प्रस्ताव रखे, जो सभी सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन प्रस्तावों में लिए गए निर्णय इस प्रकार हैं-
(i) आर्थिक सम्बल योजना हेतु आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 सितम्बर रखी गयी।
(ii) ब्लॉक स्तरीय आर्थिक सम्बल योजना में तय हुआ कि कक्षा 10 या 12 में न्यूनतम अंक 80% अंक अनिवार्य रहेगा।
(iii) आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, विकलांग, गम्भीर बिमारी से ग्रस्त माता-पिता की सन्तान को वरीयता दी जायेगी।
(iv) सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी को भी वरीयता दी जायेगी।
(V) कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत प्रतिभाशाली 5 विद्यार्थियों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। (यह प्रति विद्यार्थी 5,000/- रुपये मात्र होगी)।
(vi) स्नातक (प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष) में अध्ययनरत 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। (यह राशि प्रति विद्यार्थी 5000/- रुपये मात्र होगी)।
(vii) प्रतियोगिता परीक्षाओं (RAS, IAS, NEET, JEE) की तैयारी हेतु तीन विद्यार्थियों को 75,000/- रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। यह प्रति विद्यार्थी 5000/- रुपये मात्र होगी)।
(viii) आर्थिक सम्बल योजना में चयनित विद्यार्थियों को 25 सितम्बर को समारोह के दौरान चैक का वितरण किया जायेगा। (ix) 2,50,000/- दो लाख पचास हजार रूपये की राशि 582 बैंक में एफडी करवाने का निर्णय लिया गया।
(x) आर्थिक सम्बल योजना हेतु चयन समिति का गठन किया गया।
इस बैठक में संरक्षक सदस्य रामकिशोर, सदस्य रामकुमार बड़ोला, नेमीचन्द पंवार, ओमप्रकाश मण्डार, हरसुखराम खाण्डपा आदि समाज के प्रबुद्धजन शरीक हुए।
|
|








