राजकुमारी किन्नर को ‘इलेक्शन आइकोन’ नियुक्त किया, करेंगे मतदाताओं को जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजकुमारी किन्नर को ‘इलेक्शन आइकोन’ नियुक्त किया, करेंगे मतदाताओं को जागरूक

नागौर। स्वीप कार्यक्रम के तहत मेड़ता सिटी निवासी ट्रांसजेंडर राजकुमारी किन्नर को इलेक्शन आइकोन नियुक्त नियुक्त किया गया है। इस सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) नागौर ने आदेश जारी किए हैं। मतदाताओ को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने को लेकर यह इलेक्शन आईकोन राजकुमारी किन्नर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। गौरतलब है कि अब ट्रांसजेंडर को भी वोट का अधिकार मिल चुका है। गौरतलब है कि अब तक जिले भर मे ंनाममात्र इन ट्रांसजेंडरों के नाम मतदाता सूचियों में थे और वोट देने के प्रति उनमे ंजागरूकता की कमी थी। अब शत-प्रतिशत किन्नरों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए यह कदम उठाते हुए राजकुमारी को इलेक्शन आईकोन बनाया गया है। ताकि किन्नर समुदाय देश की निर्वाचन प्रक्रिया से जुडें और लोकतंत्र का महत्व समझ पाएं। इससे उनका सामाजिक स्तर ही नहीं बल्कि राजनैतिक स्तर पर भी सम्मान बढ पाएगा।

नियुक्ति पत्र सौंप कर दी जिम्मेदारी

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं निर्वाचक नामावलियों में जुड़ने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहने पाए इसके लिए निर्वाचन विभाग की कवायद के तहत ही जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर ने किन्नर समाज मेड़ता की गादीपति राजकुमारी किन्नर का चयन स्वीप कार्यक्रम के लिए आईकोन के रूप में चयन करके उन्हें नियुक्ति दी है। अब राजकुमारी पूरे जिले में केवल किन्नर समाज के लोगों को ही नहीं बल्कि समस्त युवा वर्ग को प्रोत्साहित करेगी, कि वे किसी भी सूरत में अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहने पाएं। राजकुमारी किन्नर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहनलाल खटनवालिया ने जिला कलेक्टर की ओर से बाल कल्याण समिति (न्यायिक) के अध्यक्ष मनोज सोनी के हाथों से उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। राजकुमारी किन्नर मेड़ता की गादीपति रही ग्यारसी बाई किन्नर की उत्तराधिकारी शिष्या हैं, जिसका किन्नर समाज में अच्छा प्रभाव है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now