*राजस्थान में 48 घंटे में तेज बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट:बीते 24 घंटे में 12 जिलों में बरसात; तापमान दो डिग्री गिरा*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान में 48 घंटे में तेज बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट:बीते 24 घंटे में 12 जिलों में बरसात; तापमान दो डिग्री गिरा

जयपुर। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के 31 जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार फिलहाल मानसून राजस्थान में पूरी तरह एक्टिव हो गया है।

ऐसे में अगले 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। जिससे उमस भरी गर्मी से प्रदेश के लोगों को निजात मिलेगी। वहीं, तापमान में भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार आज जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा,धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, सवाई माधोपुर, उदयपुर जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं बूंदी, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर और सीकर में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। जबकि बारां, झालावाड़ और कोटा में मूसलाधार
बारिश आम आदमी को परेशान कर सकती है।

वहीं, 11 जुलाई को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिलों में बारिश साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। साथ ही बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा, झुंझुनूं, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, जालोर, पाली, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर में भारी बारिश हो सकती है।

जबकि, 12 जुलाई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, पाली, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और नागौर जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश गिरने की संभावना है। वहीं बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में भारी बारिश गिरने की संभावना है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now