राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित कर 110 मरीजों को किया लाभान्वित
लाडनूं (kalamkala.in)। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस को लाडनूं के झंडा चौक के पास स्थित सेठ श्री रिद्धकरण जैन राजकीय ‘अ’ श्रेणी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सेवा भाव के साथ मनाया गया। बुधवार को इस अवसर पर एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 110 मरीजों ने शिविर में चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञा डॉ. कविता दाधीच ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।



