राहुल फिर बने जन अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष, नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राहुल फिर बने जन अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष, नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

लाडनूं। जन अधिकार सेना के प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान के लाडनूं आने पर यहां संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनका माल्यार्पण व यथार्थ गीता भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन की रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही नए पदाधिकारियों को नियुक्तियां भी दी गई। इन नियुक्तियों में जिलाध्यक्ष पद पर राहुल सैन लाडनूं को, तहसील अध्यक्ष पद पर दिनेश स्वामी, जिला सह प्रभारी प्रसन्न टाक, लाडनूं शहर अध्यक्ष पद पर कमल किशोर टाक, तहसील उपाध्यक्ष धीरज सैनी को तथा राम माली, अखिलेश सैनी व कृष्ण सैन को सदस्य बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश प्रभारी ने जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन की रीति-नीति और कार्य आगे बढाने तथा गौसेवा, नारी सुरक्षा, धर्म रक्षा व देश सेवा करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी चौहान ने कहा कि गाय हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस पर केंद्र व राज्य सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए हमें आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now