लम्पी रोग से मुक्ति एवं बचाव के लिए मिलकर किया रोगमुक्ति-यज्ञ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। कुचेरा.शहर में गौवंश में लंपी वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैलता जा रहा है। लंपी वायरस के प्रकोप के बाद अब आर्यसमाज के तत्वावधान में सैंकड़ों गौप्रेमियों ने इस महामारी को खत्म करने के लिए रोगमुक्ति-यज्ञ करके ईश्वर से प्रार्थना की है। सोमवार को आर्यसमाजी रामेश्वर आर्य द्वारा सर्व समाज के साथ मिलकर इस लम्पी महामारी की बीमारी से मुक्ति के लिए यहां दर्जियों के मोहल्ले में यज्ञ किया। इस यज्ञ में सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने इकट्ठा होकर हवन में मंत्रोच्चरण के साथ आहुतियां दी और विश्वशांति की कामना के साथ समस्त प्राणियों के निरोग होने की कामना की। इस होम के दौरान जल्दी से इस रोग का निदान होने के लिए प्रार्थना की गई तथा एकत्र हुए लोगों ने फैली हुई लम्पी बीमारी की उचित रोकथाम के लिए सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now