लम्पी से गायों को बचाने खेण के युवाओं ने संभाला मोर्चा ।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लम्पी से गायों को बचाने खेण के युवाओं ने संभाला मोर्चा ।
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। वर्तमान में हर गांव के गोवंश में चल रही लम्पी स्कीन डिजीज संक्रमित बीमारी से गायों को बचाने के लिए निकटवर्ती खेण गांव के युवा गौसेवा में तन मन धन से लगे हुए हैं । जिस प्रकार अभी गौसेवा में हर गांव के युवा आगे आ रहे हैं इसी तरह खेण गांव के संत श्री बारहपुरी महाराज गौशाला में हर दिन युवा सेवा करते नजर आ रहे हैं । गौशाला में कीचड़ हटाने हेतु ईनाणा सरपंच रूपाराम रोज की जेसीबी पिछले तीन चार दिन से लगी है जबकि गांव के ट्रेक्टर भी फ्री चलाके गौशाला में भराव भरा गया ताकि मक्खी मच्छर पैदा न हो तथा गोवंश आराम से बैठ सके । गौशाला परिसर व गांव के आवारा गोवंश के नीम फिटकरी फिनाइल डिटोल आदि का छिड़काव किया जा रहा है । गायों को औषधीय काडा पिलाया जा रहा है ।इसी क्रम मैं ईनाणा सरपंच द्वारा गायों के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई है । रुपासर के युवा समाजसेवी व दानदाता राजेश ईनाणिया ने गायों के लापसी के लिए इक्कीस हजार रू दिए । गांव के युवा भी हर संभव मदद गायों को बीमारी से बचाने के लिए कर रहे हैं । बैंक खातों के माध्यम से सहयोग राशि एकत्रित हो रही है । मूंडवा पशु चिकित्सालय के कम्पाउन्डर रामलाल कड़वासरा ईनाणा के विनीत सिरोही ने बताया कि एक सौ साठ गोवंश के सर्वे में गांव में बीमार पशुओं की संख्या बहुत ही कम है क्योकि आसपास के क्षेत्र में बीमारी बलाया व इस गांव में ही सबसे ज्यादा फैली थी । अब बहुत सुधार हो चुका है जबकि सप्ताह भर से कोई गोवंश नहीं मरा है । युवाओं का जोश देखते ही बनता है । इस दौरान गणपत सुखराम(जेसीबी) रणवीर सुरेश रामस्वरूप रामु भाणु पेमाराम सज्जन राव बलदेवराम बद्रीराम राधेश्याम गरीबाराम नेमाराम रोज धारूराम तेजाराम श्रवण राव हरीराम हडमान राजु कंदोई रणजीत सचिन अभिषेक गोविन्द सिंह कविया आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now