लाडनूं के मीठड़ी से चोरों ने उड़ाए चांदी के छत्र, पहले रेकी कर किया सीसीटीवी कैमरों को बंद, मीठड़ी पुलिस चौकी ने की चोरों की पहचान की कोशिश, तथाकथित संदिग्ध युवकों को लाया गया पूछताछ के लिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मीठड़ी से चोरों ने उड़ाए चांदी के छत्र, पहले रेकी कर किया सीसीटीवी कैमरों को बंद,

मीठड़ी पुलिस चौकी ने की चोरों की पहचान की कोशिश, तथाकथित संदिग्ध युवकों को लाया गया पूछताछ के लिए

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मीठड़ी में डीडवाना रोड पर कुम्हारों का मौहल्ला स्थित बरसों पुराने क्षेत्रपाल भैरव मंदिर (खेतपाल भैरूंजी का मंदिर) से अज्ञात चोरों ने चांदी के तीन छत्र चोरी कर लिए। पता चला है कि इस बारे में मीठड़ी पुलिस चौकी के अधिकारियों को जानकारी है और उन्होंने चोरों का पता भी लगाने का प्रयास किया। कुछ लड़कों से पूछताछ भी की गई, लेकिन इस बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई और अभी तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की जा सकी है। बताया जाता है कि ये चोर तीन लड़के हैं, जो वहां आस-पास में ही रहने वाले हैं। इन्होंने पहले इस मंदिर की रेकी की और सीसीटीवी कैमरे बंद करने की कवायद की और तत्पश्चात मंदिर से चांदी के छत्र उतार कर चोरी की। यह भी बताया जा रहा है कि इन चोरी किए गए छत्रों को उन चोर लड़कों ने किसी सुनार के पास बेच भी दिया। देखना यह है कि अब पुलिस इस मामले में क्या और कैसी कार्रवाई करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भैरूंजी मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यह मंदिर किशनलाल भड़ेच व हरि भड़ेच के मकान में हैं, जो सपरिवार बाहर रहते हैं। वे सीसीटीवी के माध्यम से इस मंदिर की पूरी निगरानी रखते हैं। उन्होंने देखा कि तीन लड़कों ने मंदिर की पूरी रैकी की और फिर सीसीटीवी कैमरे बंद करके चोरी को अंजाम दिया गया।

इनका कहना है

हां भैरूजी के मंदिर में चोरी हुई थी, लेकिन इसकी कोई भी रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस ने बदमाश टाइप के लड़कों को बुला कर पूछताछ की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
– फरमान खां, प्रभारी, पुलिस चौकी, मीठड़ी (पुलिस थाना जसवंतगढ), लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now