लाडनूं में किसान यूनियन की बैठक 11 जुलाई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में किसान यूनियन की बैठक 11 जुलाई को

लाडनूं। यहां किसान यूनियन की वार्षिक बैठक 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे आहूत की गई है। इसमें स्थानीय भारतीय किसान यूनियन, टिकैत गुट, अराजनैतिक की ब्लॉक कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे। बैठक वीर तेजाजी किसान छात्रावास (पंचायत समिति के सामने) में जिलाध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड़ की अध्यक्षता में होगी। ब्लॉक अध्यक्ष पन्ना लाल भामू ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जायेगा ओर राष्ट्रीय कमेटी के निर्देशन पर राज्य व भारत सरकार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी दिया जायेगा। यूनियन के दुर्गाराम खीचड़ ने बताया कि बैठक को सफल बनाने के लिए 15 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जिसमें भंवरलाल, मोहन राम जानूं, सुरजा राम भाकर, नानूराम गोदारा, जगदीश प्रसाद घिंटाला, माया कंवर, पुष्पा देवी, मंजू, इंसाफ खान, चंद्राराम मेहरा, गोपी राम बिजारणिया जाट नेता, रूपा राम, राम सिंह राजपूत, राजेंद्र शर्मा, हरदयाल रूलाणियां तथा डॉ. परसराम बैंधा को शामिल करके प्रचार -प्रसार व आयोजन की व्यवस्था को दुरस्त करने की जिम्मेदारी दी गईं है। जिला परिषद सदस्य जयराम बुरड़क एवं पार्षद गिरधारी ईनाणिया को ज्ञापन तैयार करने व संचालन-संयोजन की जिम्मेदारी दी गईं है।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now