लाडनूं में तीन घटनाओं में दो की मौत और दो घायल हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तीन घटनाओं में दो की मौत और दो घायल हुए

लाडनूं। यहां तीन अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।

यहां निम्बी जोधां के पास बेरां की ढाणी में खेजड़ी पर रस्सी से लटके एक युवक का शव मिला है। यह मृतक युवक रोहितास हरियाणा के कैथल का निवासी था और बेरां की ढाणी के पास की होटल में काम किया करता था। होटल के पास स्थित सरकारी विद्यालय में खेजड़ी पर लटका हुआ उसका शव मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुला कर शव कख पोस्टमार्टम करवाया और शव सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी घटना में खानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कट जाने से एक 26 साल के युवक की मौत हो गई। इस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात बताई जा रही है। मृतक के शव को सुजानगढ़ की ‘हारे का सहारा टीम’ की सहायता मोर्चरी में रखवाया जाकर लाडनूं पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।


सोमवार रात को यहां हाईवे पर पुलिए के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारे जाने से बाइक चालक सहित दो जने गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर हेड कांस्टेबल बाबूलाल विश्नोई व सहीराम ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया जाकर इलाज किया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस हादसे में संतोष पुत्र रणजीत विश्नोई के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गये, उसे रैफर किया गया है। दूसरे घायल मुकेश पुत्र भंवरलाल जांगिड़ का साधारण चोटें आई हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now