लाडनूं में प्रशासन शहरों के संग शिविर में 35 लोगों को पट्टे दिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में प्रशासन शहरों के संग शिविर में 35 लोगों को पट्टे दिए

लाडनूं। kalamkala.in नगर पालिका मंडल के तत्वावधान में शहरिया बास चौेक में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान में लगाए गए शिविर में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के प्रभार में 35 पट्टे वितरित किए गए और वार्ड सं. 1 से 3 तक के निवासियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। अधिशाषी अधिकारी मघराज डुडी ने बताया कि शिविर में अलग-अलग प्रावधानों में जारी पट्टों में कुल 35 पट्टे वितरित किए गए, जिनमें 69-ए के प्रावधानों के तहत 30 पट्टे, स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 2 पट्टे तथा कृषि भूमि नियमन के 3 पट्टे जारी कर वितरित किए गए। शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। साथ ही पेंशन आवेदन पत्र, लोन आवेदन पत्र भी शिविर में प्राप्त किए गए। शिविर में प्रभारी अधिकारी एसडीएम अनिल कुमार, पालिकाध्यक्ष रावत खां, ईओ मघराज डूडी, पार्षद सतार खां, पार्षद इस्लाम सिलावट, पार्षद अनिल सिंधी, पार्षद फैजु खान, पार्षद श्याम सुंदर गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष होशियार अली, पूर्व पार्षद अशफाक अली, मोहिद्दीन खान, जगदीश यायावर, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी, केसाराम हुड्डा, नगर पालिका के नंदकिशोर चौधरी, बाबूलाल ठोलिया, वेदप्रकाश गुर्जर, रामरतन फायरमैन, पवन कुमार, विक्रम भार्गव, संजय कुमार, हंसराज आदि उपस्थित रहे।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now