लाडनूं में महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति की जीत पर मनाई खुशियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति की जीत पर मनाई खुशियां
लाडनू। kalamkala.inभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर खुशियां मनाई। महिला कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, आतिशबाजी कर तथा मंगल गीत गाकर खुशियां व्यक्त की एवं एक दूसरे को बधाइयां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा नागौर की महामंत्री सुनीता वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद पर एक महिला का चुना जाना देश की संपूर्ण महिलाओं के लिए गौरव की बात हैवहीं इससे भी बड़ी गौरव की बात यह है कि राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. भाजपा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कोचर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि द्रौपदी मुरमू भारत की महिला शक्ति की प्रतीक है. कार्यक्रम में मंत्री मधु भंसाली ,चंदा कोचर ,सुमन सुराणा, मंजू बैद ,प्रिया बैद ,मोनिका चोर्डिया, आनचल भोजक, भंवरी देवी, प्रियंका, हनुमान देवी, दीपा शर्मा ,पुष्पा शर्मा ,अंजू सुराणा आदि मौजूद रही। सभी ने कार्यक्रम के पश्चात द्रौपदी मुरमू जिंदाबाद के नारे लगाए।<span;>

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now