लाडनूं में 1700 पशुओं में मिला लम्पी स्किन रोग पशुपालन विभाग की टीमें हुई सक्रिय, इलाज और सैम्पलिंग जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 1700 पशुओं में मिला लम्पी स्किन रोग

पशुपालन विभाग की टीमें हुई सक्रिय, इलाज और सैम्पलिंग जारी

लाडनूं। kalamkala.in पशुपालन विभाग की टीम ने शुक्रवार को तहसील के ग्राम शिमला में लम्पी स्किन रोग की रोकथाम के लिए सर्वे व पशुओं के सेम्पल लेकर रोग की रोकथाम, इलाज व बचाव द्वारा रोग की समाप्ति के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

[the_ad id=”1853″]

निदेशालय पशु पालन विभाग जयपुर तथा उप निदेशक पशुपालन विभाग कुचामन सिटी की विभिन्न टीमों द्वारा शिमला गांव के आस-पास क्षेत्र मे फैले एलएसडी रोग से ग्रसित गौवंश का सर्वे किया गया तथा इन पशुओं के खून और चमड़ी के सैम्पल भी लिए गए। लाडनूं स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा. धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि शिमला क्षेत्र में 100-150 गौवंश एलएसडी रोग से ग्रसित हैं, जिनका पशुपालन विभाग की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस क्षेत्र के गौवंश का सैम्पल ले कर जांच के लिये भिजवाया जा रहा है। लाडनूं क्षेत्र में इस बीमारी से ग्रसित पशुओं के लिए पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा इलाज करवाया जा रहा है। साथ ही इस रोग को आगे फैलने से रोकने के लिये पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

डा. चौधरी ने बताया अभी तक लाडनूं क्षेत्र में 14700 गौवंश का सर्वे किया जा चुका है, जिसमे लगभग 1700 गौवंश एलएसडी रोग से ग्रसित पाये गये जिनका सभी का इलाज किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग की इस टीम में पशुपालन निदेशालय जयपुर से डा. एसके गर्ग, कुचामन से उप निदेशक पशुपालन डा. गोविन्दराम चौधरी, एसवाईओ कुचामन डा. विवेक सिंह, प्रेमाराम ढाका, दीपाराम, सहदेव मंडा, सीताराम, विक्रम आदि पशुधन सहायक उपस्थित थे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now