लाडनूं से होकर गुजरने वाली रतनगढ-डेगाना खंड पर नई ट्रेनें चलाने, विस्तार व फेरे बढाने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

लाडनूं (कलम कला संवाददाता)। रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना सेक्शन पर कुछ नई ट्रेनों को चलाने को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अनिल कुमार खटेड़ ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों से मांग की है। इस माह होने वाली अन्तर समय सारणी मीटिंग में इसे शामिल करवाया है। जिसमें आया है कि
जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक विस्तार, सालासर एक्सप्रेस का भिलड़ी या गांधीधाम तक विस्तार, बाड़मेर हावड़ा ट्रेन को सप्ताह में दो दिन से रोजाना करना, हिसार बांद्रा के फेरों में वृद्धि, सिकंदराबाद-हिसार ट्रेन के फेरों में वृद्धि व जो फेरे बढेंगे, उसको रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेड़ता रोड होकर चलाना, गोरखपुर से जोधपुर नई ट्रेन वाया दिल्ली, रेवाड़ी, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना होकर, साउथ मे पूना व रामेश्वरम की नई ट्रेन सेवा इस रुट से हो, ब्रह्मपुत्र मेल का विस्तार जोधपुर तक वाया रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना होकर, श्रीगंगानगर से बाड़मेर नई ट्रेन इस रुट से इसके अलावा बीकानेर, रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, बीकानेर व जयपुर सर्कुलर की प्रमुख मांगों को शामिल करवाया है। मीटिंग में इन सबमें से किन-किन मांगो पर सहमति बनती है, उसी पर इन मांगों का भविष्य निर्भर करता है। चूरु, नागौर, राजसमंद, जोधपुर, जालोर व बाड़मेर संसदीय क्षेत्रों के सांसदों का सहयोग व इन क्षेत्रों के लोगों की अपने सासंदो के सामने इन सब ट्रेनों की मांगों को लगातार रखे जाने पर आने वाले दो-तीन सालों में ये सारी ट्रेनें इस क्षेत्र को मिल सकती है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now