शिक्षा विभाग ने किया पहली से आठवीं तक की पढ़ाई के पैटर्न में बड़ा बदलाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के पढ़ाई के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इस सत्र में इन कक्षाओं के बच्चों को पिछली दो कक्षाओं का कोर्स पढ़ाया जाएगा

जयपुर। राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के पढ़ाई के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इस सत्र में इन कक्षाओं के बच्चों को पिछली दो कक्षाओं का कोर्स पढ़ाया जाएगा। स्कूल में आठ में से चार पीरियड 2:20 घंटे पिछली दो क्लास और चार पीरियड वर्तमान क्लास की पढ़ाई होगी। इसके लिए बच्चों को वर्कबुक स्कूल की ओर से दी जा रही है। इन कक्षाओं में प्रदेश में 60 लाख से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार की मंशा है कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई नहीं होने से पुरानी क्लास का आधार खत्म हो गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स का आधार वापस तैयार करने के लिए ब्रिज कोर्स करवाना पड़ रहा है। विभाग का मानना है कि पिछले दो साल में बच्चों ने कुछ खास नहीं सीखा, ऐसे में लर्निंग लॉस खत्म करने के लिए पुरानी क्लासेज पढ़ाना जरूरी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा के बढ़ते कदम नाम से नया कार्यक्रम जारी किया है। पहली से आठवीं तक के बच्चों को विशेष तरह की वर्कबुक स्कूल से दी जा रही है, जो स्कूल तक पहुंच गई है, जबकि छठी से आठवीं तक की जल्द ही पहुंचेगी। इसी वर्कबुक में हर क्लास की पिछली क्लास का सिलेबस है। हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषय को वर्कबुक की सहायता से करवाया जाएगा।
ब्रिज कोर्स जैसे होगी पढ़ाई
कक्षा एक से आठ तक सभी सरकारी स्कूलों में ब्रिज कोर्स की तरह पढ़ाई होगी। इसमें कक्षा एक में एट ग्रेड लेवल वन, कक्षा दो में एट ग्रेड लेवल टू, कक्षा तीन में बिहाइंड ग्रेड लेवल एक व दो, कक्षा चार व पांच में बिहाइंड ग्रेड लेवल दो, तीन व चार, कक्षा छह व सात में बिहाइंड ग्रेड लेवल तीन, चार व पांच तथा कक्षा आठ में बिहाइंड ग्रेड लेवल पांच, छह व सात का पाठ्यक्रम शामिल होगा। प्रथम चरण में जुलाई से सितम्बर तक हर रोज सोमवार से शुक्रवार तक आठ में से चार पीरियड पुरानी क्लास की पढ़ाई के लिए तय किए हैं। द्वितीय चरण में दो पीरियड पुरानी क्लास और छह पीरियड वर्तमान क्लास के होंगे।
बिहाइंड ग्रेड
बिहाइंड ग्रेड से मतलब पिछली कक्षाओं का सिलेबस है। एट ग्रेड का आशय वर्तमान क्लास का सिलेबस है। ऐसे में कक्षा एक व दो में उसी क्लास का सिलेबस होगा, लेकिन तीसरी से आठवीं तक पुराना सिलेबस भी पढ़ना होगा। वर्कबुक क्लास एक से आठ तक होगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में ये ही पैटर्न लागू किया है। सरकारी स्कूल के लिए तो वर्कबुक की व्यवस्था की है।
इनका कहना
कोरोना काल में हुए लर्निंग गैप को दूर करने के लिए ब्रिज कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जुलाई से बच्चों को ब्रिज कोर्स पढ़ाया जाएगा।
– निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now