शिवसेना बिखरी – 40 विधायक लेकर असम पहुंचे एकनाथ शिंदे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई दिल्ली. एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. शिंदे का दावा है कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक हैं. 7 निर्दलीय विधायक भी शिंदे की तरफ हैं.
एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया हैएकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया है

महाराष्ट्र की राजनीति में आज दिनभर उथल-पुथल रहने वाली है. शिवसेना के बागी विधायक गुजरात से निकलकर गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. हालांकि, बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह शिवसेना नहीं छोड़ने वाले हैं. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है.

गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि शिवसेना के कुल 55 में से 40 विधायक उनके साथ हैं. इसके अलावा 7 निर्दलीय विधायकों का साथ भी एकनाथ शिंदे को मिला है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे NCP से नाराज बताये जा रहे हैं.

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now