संस्कार विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संस्कार विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार।

मूण्डवा ( कलम कला न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। संस्कार विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व बुधवार को शहर के संस्कार बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर मंगलकामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।
विद्यालय में रक्षा बंधन का त्यौहार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनें कतार में खड़ी होकर अपने भाईयों के माथे पर चंदन और अक्षत का तिलक लगाने के बाद उनकी कलाईयों में राखी बांधकर मंगलकामना की।
राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों को मिठाई भी खिलाया तथा भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उनको आकर्षक उपहार भेंट किए। विद्यालय के निदेशक अब्दुल रहमान देवड़ा ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक लाडमोहम्मद खोखर ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाता है। कार्यक्रम के दौरान अब्दुल रहमान देवड़ा, लाडमोहम्मद खोखर, देवेन्द्र पाराशर, कमल राव, सिरदार खत्री, मुराद खान, रुस्तम खोखर, महेंद्र पंवार, मो. सलाउद्दीन जिंदरान, गणपत संखवाया, मधुबाला पाराशर , प्रियंका, भारती, हरीराम प्रजापत, सिकंदर खान आदि मौजूद रहे ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now