संस्कृत को आमजन की बोली बनाने का आह्वान
लाडनू संस्कृत दिवस के उपलक्ष में निकाली रैली
लाडनूं। तहसील मुख्यालय स्थित श्री सूरजमल मूंदड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में संस्कृत दिवस के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाई जाने के उद्देश्य से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई। सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ‘अमृतवाणी संस्कृत भाषा’, जैसी अनेक संस्कृत सूक्तियों व ‘वन्देमातरम्’ के जयघोष के साथ लोगों को संस्कृत भाषा को व्यावहारिक भाषा बनाने का संदेश दिया।
संस्कृत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संस्कृत गीत, श्लोक, देशभक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियां देने पर विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए प्रधानाध्यापक पीयूष शर्मा ने संस्कृत दिवस मनाने के उद्देश्य से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीषा भाटी, रघुवीर शर्मा, हेमलता शर्मा व सुमन सैनी ने अपने विचार व्यक्त किए।







