कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर). हेमण्डा नाडा के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुचेरा निवासी गरीबराम पुत्र प्रेमारम घांची मोटरसाईकिल से आते समय हेमण्डा के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। जिसे रामेश्वर सारण ने निजी एम्बुलेंस से कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागौर व वहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया।








