सम्मानित शिक्षिका रजनी कस्वां ने बालिका विद्यालय को सहयोगार्थ 11 हजार रूपए दिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। ‘‘सफलता का बीज इच्छा शक्ति होती है। हम पूरे मनोयोग से जब किसी काम के लिए लग जाते हैं, तो सारी प्रकृति हमारा सहयोग करने के लिए हमारा साथ देती है। मानव जीवन में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण काम शिक्षक का होता है। शिक्षक बनना सौभाग्य की बात होती है। शिक्षा विभाग सारे विभागों का जनक होता है, इसलिए समाज में शिक्षक का आदर विकसित समाज की निशानी होती है।’’ उक्त विचार ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक चैधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कहे। वे यहां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सीबीइओ मानाराम पचार ने शिक्षक को पुरोधा और बच्चों को शिक्षक का कलेजा बताया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि नरसिंह पिंडेल और नरसिंह इनानियां थे। शिक्षिका रजनी कसवां और राकेश चैधरी ने भी कार्यक्रम मंे बच्चों को सम्बोधित किया। साथ ही रजनी कसवा ने विभाग से सम्मान-स्वरूप मिलने वाली राशि 5100 रुपये में 6000 रुपये और जोड़ते हुए 11000 रूपये विद्यालय को भेंट करने की घोषणा की। गतवर्ष भी रजनी ने 11000 हजार का सहयोग विद्यालय को दिया था।
इन सबका किया सम्मान
इस समारोह में राउमावि मूंडवा के व्याख्याता राकेश चैधरी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रजनी कसवां और राउ प्राथमिक विद्यालय पालरी पिचकिया के शिक्षक तोलाराम जाखड़ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर किए गए सम्मान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए व्याख्याता ऋचा वर्मा, सुषमा माथुर, निरमा, सुनीता माथुर, नारायण राम इनानियां, धीरेन्द्र सिंह, भीकम त्रिपाठी, अशोक कुमार मेहरा, रेणुका मांडन को कौशल नियोजन इंटर्नसिप के दौरान बेहतरीन कार्य के लिए और अमित गुप्ता को उत्कृष्ट कैशियर की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को श्रीफल व कलम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद सेन, प्रकाश कुमार मुंडेल, रामकिशोर डिडेल, शोभा राम मारुका, जितेंद्र चांगल, मुरली गोड़, हनुमान राम, सरला जाखड़, विमला बारठ, किरण शर्मा, गोपाल शर्मा, महावीर सिंह, प्रेमप्रकाश बेड़ा, नारायण प्रजापत आदि और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजक प्राचार्य भंवरलाल जाट ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now