साइकिल से की 16,600 किमी यात्रा 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

जहां भी रुकते है विश्नोई, वहां देते है पर्यावरण व जल बचाने का संदेश

नागौर। भारत भ्रमण पर निकले पर्यावरण व जल बचाने के लिए साईकिल यात्री सुभाष विश्नोई का जोधपुर से नागौर पहुंचने पर कृषि उपज मंडी कार्यालय में पर्यावरण प्रेमियों व कृषि मंडी कर्मचारियों व व्यापरियों ने स्वागत किया। मिशन जल पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल पर सिरसा हरियाणा से 26 जनवरी 2021 को सुभाष साइकिल यात्रा से रवाना होकर अब तक हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, वेस्ट बंगाल, उड़ीसा, आन्ध्राप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडू, पाण्डीचेरी, केरला, कनार्टक, बंगलोर, गोवा, पणजी, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान तक 16,600 किमी यात्रा कर चुके है। सुभाष ने बताया कि आगे श्रीगंगानगर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली तक यात्रा पूरी करेंगे।

पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने कहा कि सुभाष विश्नोई पर्यावरण बचाने जल बचाने, स्वास्थ्य के लिए व बिना खर्चों मानव मात्र के लिए जो योगदान दे रहे है और यात्रा में जो संदेश दे रहे है, वह बहुत महान कार्य है। सुभाष विश्नोई ने कहा कि भारत भ्रमण में पानी को बचाने के लिए जगह जगह होटलों ढाबों में कम उपयोग कर पानी बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, दाल मिल ऑयल के अध्यक्ष शिवकरण विश्नोई, रामदीन विश्नोई, रामचंद्र डिडेल सहायक लेखाधिकारी, इंद्रराज, किशनपाल, शांतिलाल आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now