स्वर्णकार को रक्तदान क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ। सुजानगढ व लाडनूं क्षेत्र में लम्बे समय से विभिन्न सेवाकार्यों में निर्विकार भाव से समर्पित होकर सतत लगी हुई ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार को बीकानेर स्थिति गणेशम रिसोर्ट्स में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के रक्तदाता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। इस आयोजन में देश भर में रक्तदान के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला, पुरुष रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। बीकाणा ब्लड सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में टीम हारे का सहारा सुजानगढ़ के संयोजक श्याम स्वर्णकार को भी ‘राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान’ और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि स्वर्णकार ने अब तक 61 बार स्वयं रक्तदान किया है और हजारों यूनिट रक्तदान कैंप द्वारा और लाइव डोनर के माध्यम से जरुरतमंदो के लिए करवाया है। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष महावीर रांका, डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. मोदी, समारोह आयोजन समिति के रवि व्यास, मुकुंद ओझा आदि ने प्रदान किया। [the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now