हिंदी दिवस पर बचपन स्कूल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिंदी दिवस पर बचपन स्कूल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

हिंदी दिवस पर स्थानीय बचपन स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में हिंदी शिक्षिका हर्षिता जैन और कविता प्रजापत ने विद्यार्थियों को ‘हिंदी दिवस’ के बारे में जानकारी दी और हिंदी को माँ के समान बताते हुए, हिंदी का सम्मान किया जाने के लिए अवगत कराया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से छात्र/ छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व के विषय में बताया गया। विद्यालय के प्री विंग की कक्षाओं में कविता वाचन व कहानी वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। कक्षा पहली ने कविता वाचन तथा लेखन प्रतियोगिता मे भाग लिया। दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों ने पोस्टर बनाये। कक्षा चतुर्थ के बच्चों ने हिंदी में अपना परिचय प्रस्तुत किया। पंचम कक्षा के बच्चों ने कविता के माध्यम से हिंदी भाषा को समझाया। अंत मे सभी छात्र-छात्राओं से ‘हिंदी दिवस’ पर अनेक प्रश्न पूछे गए व उनके प्रश्नों का समाधान किया गया तथा मातृभाषा, राजभाषा और राष्ट्रभाषा पर चर्चा की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now