होली पर छेड़छाड़ को रोकने को लेकर रंजिश के कारण दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक को जयपुर रैफर किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुजानगढ़। होली पर छेड़छाड़ को रोकने को लेकर रंजिश कर रहे कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करके 2 जनों को घायल कर दिया। शुक्रवार को दर्ज मामले के अनुसार पांच नामजद सहित 10-15 अन्य पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय हीरालाल पुत्र जंवरीमल गुर्जर निवासी लुहारागाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि होली पर लुहारागाड़ा में गींदड़ नृत्य में पिछले साल सोनू पुत्र रणजीत, विक्रम पुत्र रणजीत रावणा राजपूत निवासी हनुमानधोरा व विक्रम पुत्र हंसराज मेघवाल निवासी गोगामेड़ी सुजानगढ़ ने महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। वह और विनोद कुमार पुत्र मोहनलाल नाई व अन्य स्वयंसेवकों के मना किया तो वे रंजिश रखने लगे। गुरुवार रात वह और विनोद कुमार बाइक पर स्टेशन से गोगामेड़ी सड़क पर जा रहे थे, तभी सोनू, विक्रम, हंसराज, विक्रम व संदीप पुत्र हंसराज मेघवाल निवासी गोगामेड़ी सहित 10-15 अन्य ने बाइक रोककर हमला कर लोहे के पाइप व डंडों से मारपीट की। विनोद के सिर में अन्य जगह चोट लगने पर वह बेहोश हो गया। कुछ लोगों आने पर वे भाग गए। बाद में विनोद को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now