लाडनूं में महावीर प्रसाद तंवर स्मृति रक्तदान शिविर में किया गया 140 यूनिट रक्तदान, सैनी अतिथि भवन में दिन भर लगा रहा मेला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महावीर प्रसाद तंवर स्मृति रक्तदान शिविर में किया गया 140 यूनिट रक्तदान,

सैनी अतिथि भवन में दिन भर लगा रहा मेला

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मालियों का बास स्थित सैनी अतिथि भवन में महावीर प्रसाद तंवर की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार 11 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 140 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण कार्य लाडनूं व डीडवाना की ब्लड बैंक टीमों द्वारा किया गया। लाडनूं के सेठ गणपत राय राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम में डा. पार्थ सारथी, सुनीता गुर्जर, कमला सेवदा, सुनील कुमार, सम्पत सिंह, सीताराम प्रजापत, बजरंग सैन, जितेंद्र, रामप्रताप बिड़ियासर, हितेश बुरड़क व मुस्कान मौर्य तथा डीडवाना के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम में डा. महेशदान, अमरीश माथुर, मोहम्मद सफी, गुलाब, बिमला रणवा, शीतल, परविंदर सिंह, तमन्ना, हितेश वैष्णव आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दोनों टीमों का सम्मान अंत में पार्षद सुमित्रा आर्य, जगदीश पारीक, मंगलपुरा के पूर्व सरपंच दुलीचंद सांखला आदि गणमान्य लोगों ने में शॉल ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वसमाज के व्यक्तियों ने दीप-प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात् रक्तदाता महिला-पुरुष युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान में भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिविर में आए प्रमुखजनों ने उन्हें ये प्रमाण पत्र दिए।

इन सबकी रही शिविर के दौरान सहभागिता

इस अवसर पर लाडनूं माली समाज के अध्यक्ष जंवरी मल पंवार, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, पार्षद यशपाल आर्य, मंगलपुरा के पूर्व सरपंच दुलीचंद सांखला, उपसरपंच तोलाराम मारोठिया, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, नवरतन खीचड़, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश यायावर सैनी, गिरधारीलाल सांखला मंगलपुरा, दुलीचंद टाक, सुगनचंद सांखला, रघुवीर सिंह राठौड़, सुखवीर आर्य, हरजी सैनिक, गंगाराम रैगर, नोरतन मल रैगर, संतोष कुमार प्रजापत, रूपाराम डीडवाना, लिछमण राम मारोठिया डाबड़ी, सागरमल भाटी, प्रेमचंद तंवर, ताराचंद तंवर, सम्पत टाक, मनोज टाक, बंशीधर सुईवाल, चंपालाल भाटी, मन्नालाल टाक, डॉ. वीरेंद्र भाटी, सुशील कुमार तंवर, ललित कुमार टाक, रामनिवास टाक, भंवरलाल चौहान, विकास चौहान, विनोद चौहान, लालचंद दर्जी, पुखराज महावर, रामगोपाल महावर, भंवरलाल महावर, तुलसीराम महावर, जगदीश प्रसाद टाक, विजय सिंह चौहान, जितेंद्र पाल टाक, सत्यनारायण सांखला, नरपत सिंह तूनवाल, रामावतार टाक, हनुमंत सिंह परिहार, प्रेमसुख टाक, बाबूलाल सांखला, मांगीलाल महावर, रामचंद्र टाक, मुरलीमनोहर टाक, ओम प्रकाश टाक, बाबूलाल टाक, मोतीलाल सांखला, गुलाबचंद चौहान, निहालचंद सांखला, मांगीलाल जाट, हरिओम टाक, असगर अली, अनिल भाटी सुजानगढ़, अनिल छापर आदि ने उपस्थित रहे कर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now