15 वर्षाे बाद बालिका विद्यालय के क्रमोन्नत होने पर ग्रामवासियो में ख़ुशी की लहर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समस्त आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न है यह अड़वड़ का विद्यालय
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। ग्रामीण क्षेत्र में़ बालिका शिक्षा और चरित्र निर्माण के लिए समर्पित क्षेत्र का अग्रणी विद्यालय राबाउप्रावि अड़वड पिछले 15 वर्षाे के लंबे इन्तजार के बाद अब उसको उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने के आदेश होने पर ग्रामवासियो और शिक्षको ने मुंह मीठा करवाकर ख़ुशी व्यक्त की है। अध्यापक किशनदास ने बताया कि अब यह विद्यालय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में जाना जायेगा। यहां पढ़ने वाली बालिकाएं 8 वीं पास करते ही विद्यालय में 12वीं होने की बात पूछती थी ओर कहती थी कि उन्हें तो यही पर पढ़ना है, वे टीसी नही कटवाना चाहती। इस विद्यालय का नामांकन 200 से ज्यादा है। अध्यापक रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि संसाधनों के अभाव के बावजूद लगातार प्रयास करके यहां सब सुविधाएं जुटाई गई है, जो किसी शहरी विद्यालय में होती है। इस विद्यालय में विद्युत द्वारा स्वचालित घण्टी, 24 घंटे बिजली हेतु इन्वर्टर, प्रत्येक कक्षा के लिये फर्नीचर, वर्ष भर पीने के लिये स्वच्छ और बरसात का मीठा पानी, प्रत्येक कक्षा कक्ष में 4 गुणा 6 साइज का ग्रीन बोर्ड और व्हाइट बोर्ड, प्रत्येक कक्षा में 2-2 पंखे, छोटे बच्चों के लिये खिलौना बैंक, जरूरतमंद बच्चो के लिये स्टेशनरी बैंक से निःशुल्क अध्ययन सामग्री, हरा-भरा वातावरण, हैंडबाल, खो-खो के मैदान सहित विभिन्न सुविधाएं इस शिक्षण संस्था में मौजूद हैं तथा यहां नवाचारों के सफल प्रयोगों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। विद्यालय की बालिकाओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं, इंस्पायर अवार्ड, मुख्यमंत्री लेपटॉप योजना सहित विभिन्न योजनाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हनुमान राम ने ग्रामवासियो का आभार व्यक्त किया। अध्यापक भींवराज चांगल, अनिल कुमार, ललित पोषवाल, देवीप्रसाद, महेन्द्र तांडी, रीता, इंसाफ खान, मुस्ताकदीन, सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now