पीएम मोदी की अजमेर रैली में लाडनूं से 51 बसों से 2000 कार्यकर्ताओं ने किया कूच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीएम मोदी की अजमेर रैली में लाडनूं से 51 बसों से 2000 कार्यकर्ताओं ने किया कूच

लाडनूं (kalamkala.in)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर रैली के लिए लाडनूं शहर से 6 बसों सहित विधानसभा क्षेत्र से कुल 51 बसें शनिवार को प्रातः अजमेर के लिए रवाना हुई। इन बसों से जाने वाले 2 हजार से अधिक लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं के लिए लाडनूं विधानसभा मोनिटरिंग टीम में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी करणी सिंह के नेतृत्व में टीम सदस्यों नीतेश माथुर, गोविन्द सिंह कसूम्बी, सुरेश खिंची व गौतम दत्त शास्त्री ने सबको रवाना किया। सभी बसें पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारी व सह प्रभारियों की देखरेख में रवाना की गई। लाडनूं शहर क्षेत्र से कमल चौक से प्रभारी पार्षद सुमित्रा आर्य व सह प्रभारी मोहनसिंह चौहान द्वारा, शीतला माता चौक से गंगाराम रैगर, नोरतनमल रैगर व रामसिंह रैगर, स्टेडियम की दो बसों में सुरेश खींची, राजकुमार चिंडालिया व सुशील तेजस्वी प्रभारी व सह प्रभारी रहे। कालीजी चौक की बस के लिए प्रभारी पार्षद लूणकरण शर्मा व सह प्रभारी बच्छराज नागपुरिया व सुरेन्द्र सिंह सोनू, मगरा बास सुनारी रोड की बस के लिए प्रभारी नारायण लाल शर्मा, सह प्रभारी महावीर गुर्जर व ओमसिंह जैतमाल के जिम्मे बस की व्यवस्था थी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यकर्ताओं को वाहनों के प्रभार सौंपे गए थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now