लाडनूं में 2 कारों में आए 3-4 चोरों ने 15 बकरियां चुराई, पुलिस ने तलाश शुरू की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 2 कारों में आए 3-4 चोरों ने 15 बकरियां चुराई, पुलिस ने तलाश शुरू की

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गोपालपुरा रोड पर एक घर से रात के समय अज्ञात चोरों ने वाहन में भर कर 15 बकरियों की चोरी करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में लम्बे समय से बकरियों की चोरियों की वारदातें होती रहीं हैं। चोर कार लेकर आते हैं और बाड़े में या घर में बंद या कहीं खेत आदि में चरते हुए बकरियों को उठा कर गाड़ी में डाल कर पार हो जाते हैं। इसी तरह से यह चोरी भी दोहराई गई है।
यहां गोपालपुरा रोड पर लाल खां की ढाणी स्थित रमजान पुत्र समदर खां लाडवाण के घर से 8 जनवरी को रात में वहां बंधी हुई उसकी 15 बकरियों में से सुबह एक भी बकरी नहीं मिली। उसकी सारी 15 बकरियां अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। 9 जनवरी को उसने इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन उसकी बकरियों का कोई पता नहीं चला। रमजान का कहना है कि मौके पर 3-4 आदमियों के पैरों के निशान मिले हैं और उसके मकान के सामने की सड़क पर दो गाडियों के टायरों के निशान मिले हैं। इससे अनुमान है कि दो वाहनों में 3-4 अज्ञात जनों ने आकर उसकी सभी 15 बकरियां को चुरा कर गाड़ियों में डाल कर ले जाया गया है। पुलिस ने यह मामला धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश हेड कांस्टेबल गोपाल राम के सुपुर्द की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now