SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संस्कार विद्यालय में हिन्दी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। संस्कार बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय मूण्डवा के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरदार खत्री कहा कि प्रत्येक देश की राष्ट्रभाषा ही उस देश की पहचान होती है। मातृभाषा का लोगों से जुड़ाव और प्रेम का भावात्मक रिश्ता होता है। इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान शरीफन, अमीना, परवीन, गयासुद्दीन प्रेमसुख, रामावतार, सुर्यप्रकाश, अरमान, रजबअली, आसीफ मकबूल ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया। अंत में दिनेश प्रजापत ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनिया भर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। वर्ष 1949 में हिंदी को हमारे देश में सर्वोच्च दर्जा प्राप्त हुआ और तब से हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान अब्दुल रहमान देवड़ा, प्रधानाध्यापक लाडमोहम्मद खोखर, दिनेश प्रजापत, देवेन्द्र पाराशर, कमल राव, सिरदार खत्री, मुराद खान, रुस्तम खोखर, मो. सलाउद्दीन जिंदरान, गणपत संखवाया, मधुबाला पाराशर, प्रियंका, भारती, भगवती, सिकंदर खान आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now