ब्राह्मण समाज को लेकर आपतिजनक पोस्ट पर थानाधिकारी को सौंपी रिपोर्ट, समाज में रोष व्याप्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्राह्मण समाज को लेकर आपतिजनक पोस्ट पर थानाधिकारी को सौंपी रिपोर्ट, समाज में रोष व्याप्त

लाडनूं। यहां सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक पोस्ट करने के विरोध में क्षेत्र के समस्त ब्राह्मण वर्ग में रोष व्याप्त है। इस सम्बंध में सर्व ब्राह्मण समाज की एक बैठक बुलाई जाकर निर्णय लेकर रविवार को यहां एक लिखित शिकायत थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने देकर कार्यवाही की मांग की है। सोमवार को उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल को भी ज्ञापन दिया जाएगा। ब्राह्मण समाज द्वारा पुलिस को दिए गए पत्र में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर जातिसूचक पोस्ट की जाने पर सख्त कारवाई आरोपी के विरुद्ध की जानी चाहिए। इसमें बताया गया है कि विगत दो से तीन दिन पहले श्रवण डारा द्वारा ‘मारवाड़ किसान सुरजाराम’ पेज के माध्यम से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें ब्राह्ममण समाज के विरुद्ध भडकाऊ व जाति एवं समाज विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। यह सर्व ब्राह्ममण समाज के प्रति पोस्ट करने वाले की कुटिल बुद्धि को दर्शाता है। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा इस टिप्पणी के प्रति विरोध करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपेक्षा के साथ सर्व ब्राह्मण समाज आरोपी व्यक्ति एवं सम्बंधित पेज के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग है। पत्र के साथ टिप्पणी व पोस्ट की प्रति लगाई गई है। यह रिपोर्ट देने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भंवरलाल ओझा, पं. दीनदयाल आसोपा, पं. अरविंद पारीक, बनवारी पांडिया, पवन पारीक, रामाकिशन पारीक, अभिषेक जोशी, श्यामसुन्दर खंडेलवाल, जयकिशन पारीक, अशोक भाई पंडित, रविशंकर ओझा, प्रवीण कुमार पारीक, विशाल पारीक, हर्षवर्धन सिखवाल, विजय पारीक आदि शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now