विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नेतृत्व कर रही 9 महिलाओं को ‘वागीश्वरी सशक्त नारी सम्मान’ से किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नेतृत्व कर रही 9 महिलाओं को ‘वागीश्वरी सशक्त नारी सम्मान’ से किया सम्मानित

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्थानीय वागीश्वरी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य दयानंद गेपाला ने अपने जन्मोत्सव पर मुंडवा नगर में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नेतृत्व कर रही 9 महिलाओं को ‘वागीश्वरी सशक्त नारी सम्मान’ से सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं को सम्मान स्वरूप माल्यार्पण, शॉल व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनका किया गया सम्मान

प्रधानाचार्य दयानंद गेपाला ने बताया कि सामाजिक सरोकारों में अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले मूंडवा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका कंदोई व गीता काला को तथा शिक्षा में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला ताखर व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती किरण शर्मा के साथ वागीश्वरी विद्या मंदिर की अध्यापिका ललिता नायक, राजकुमारी सेन, कविता मुंडेल व मंजू सेन को तथा आदर्श मां का पुरस्कार अपनी चारों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने वाली श्रीमती गोदावरी रेगर को दिया गया।

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निर्मला ताकर ने बताया कि नारी की शिक्षा से घर की दशा और दिशा दोनों को बदला जा सकता है, इसलिए हमें सदैव महिलाओं का सम्मान व बुजुर्गों के साथ सद्व्यवहार करना चाहिए। किरण शर्मा ने नारी के विकास सम्मान की बात कही। गजेंद्र गेपाला ने उत्तर वैदिक काल का अनुसरण करते हुए नारी के नाम से संस्कारवान सभ्यता को समझाते हुए उसके सम्मान में गार्गी, मैत्रेयी और पी.टी. उषा का उदाहरण देकर विद्यालय की बहनों का मनोबल बढाया और देश, समाज व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वागीश्वरी सशक्त नारी सम्मान समारोह में वागीश्वरी स्काऊट गाईड का भी अच्छा योगदान रहा तथा आधुनिक विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन गाइड द्वारा करवाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार से दयानंद गेपाला व नीलम शर्मा ने शिक्षण करा रही सभी महिला शक्ति को माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया और राष्ट्र के विकास हेतु उनके योगदान की सराहना करते हुए आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक सम्पत लाल गेपाला, कमला देवी, नीलम शर्मा धर्मेन्द्र रांकावत, श्रवण खूड़ीवाल, राजेंद्र लटियाल सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now