महिलाओं को दी सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रयोग की जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं को दी सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रयोग की जानकारी

लाडनूं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के परस्पर समन्वय से 11 मार्च तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में ग्राम सुनारी में महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं सहायता के लिए न्यायिक प्रक्रिया के सम्बंघ में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डाॅ. विमल व्यास के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत ग्राम सुनारी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में महिला सुपरवाइजर रतन कंवर द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के अधिकारों की अधिकाधिक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही महिला दिवस पर महिलाओं हेतु उपलब्ध कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें प्रयोग करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now