लाडनूं पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राष्ट्रीय वाहन-चोर गिरोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुजरात और राजस्थान के बीच थे चोरों के तार
लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने लम्बे समय से चैकसी और गोपनीय सूत्रों का तालमेल करते हुए एक बड़े वाहन चोर गिरोह की धर-पकड़ करने और बड़ी संख्या में वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करके पूरी निगरानी और मुस्तैदी से इसके लिए खुफिया तरीके से अभियान चलाया गया और पुलिस को गुजरात और राजस्थान के बीच कनेक्शन वाले वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पकड़े गए ये वाहन चोर गुजरात से चोरी के वाहनों को लाडनूं लेकर आते थे और इस क्षेत्र से चोरी किए गए वाहनों को गुजरात ले जाकर बेच देते थे। इनके द्वारा वाहनों की चोरी करने का मुख्य क्षेत्र लाडनूं, सुजानगढ, निम्बी जोधां, जसवंतगढ आदि क्षेत्रों से रहे हैं। यहां की गई काफी वाहन चोरी की वारदातों को इन चोरों ने स्वीकार भी किया है।इनके कब्जे से पुलिस ने अनेक वाहनों को बरामद किए हैं, लेकिन पुलिस को अभी इनसे अनेक वाहन चोरी की वारदातें और चोरी के वाहनों की बरामदगी की जानी शेष है। इस बारे में सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो शीघ्र ही विस्तृत खुलासा करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now