विद्यार्थियों ने शांतिपीठ के शैक्षणिक भ्रमण में डाॅक्यूमेंट्री फिल्म देखी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थियों ने शांतिपीठ के शैक्षणिक भ्रमण में डाॅक्यूमेंट्री फिल्म देखी

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के अहिंसा और शांति विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरदार शहर में आचार्यश्री महाप्रज्ञ की शांतिपीठ के दर्शन किए। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने शांतिपीठ के दर्शन करने के साथ ही उसी परिसर में अध्यात्म और तकनीकी के अनुपम समन्वय की थीम पर आधारित आचार्य महाप्रज्ञ म्यूजियम में आचार्यश्री के जीवनदर्शन को अनेक माध्यमों से जीवंत रूप प्रदान करने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं झांकियों का अवलोकन भी किया, जो काफी प्रेरणादाई सिद्ध हुई। विद्यार्थियों के साथ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़, सहायक आचार्या डॉ. लिपि जैन तथा डॉ. बलबीर सिंह भी इस समूह में सम्मिलित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now